रामनाथ सिंह पीजी महाविद्यालय में स्नेहमिलन समारोह का आयोजन

चायल प्रेस क्लब के पत्रकारों को प्रबंधक डा. एसके पटेल ने किया सम्मानित

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

चायल कस्बा के गुंगवा का बाग स्थित रामनाथ सिंह महाविद्यालय में मंगलवार को स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथियों ने अपने विचारों को रखा । इस बीच प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी किया गया।

गुंगवा का बाग स्थित रामनाथ सिंह पीजी महाविद्यालय चायल खास में मंगलवार को मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर स्नेहिल मिलन सम्मान समारोह एंव समरसता भोज का आयोजन किया गया। कालेज प्रबंधक डॉक्टर एस. के. पटेल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बीच प्रबंधक ने बताया कि मकर संक्रांति बहुत ही शुभ पर्व है। इसमें गंगा और संगम में स्नान दान से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसमें गरीबों असहायों का सहयोग करें तो सबसे अधिक फल और पुण्य प्राप्त होते हैं। इस बीच आए हुए अतिथियों ने अपने विचारों को रखा।  विद्यालय प्रबंधन की ओर से चायल प्रेस क्लब के पत्रकारों को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही खिचड़ी और बुंदिया का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में संचालक प्रदीप विश्वकर्मा, समाजसेवी अभिमन्यु पटेल, दिलीप केसरवानी, डॉक्टर सईद अहमद, नन्हे तिवारी अश्वनी तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More