खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
नगर पंचायत चरवा में महाकुम्भ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिये स्वागत शिविर लगाया गया है। मकर संक्रांति के अवसर पर शिविर में श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। साथ ही उनके जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। शिविर की व्यवस्थाएं देख श्रद्धालु गदगद नजर आये।
नगर पंचायत चरवा में श्रीराम विश्राम स्थल अवस्थित है। जहां पर पर्याप्त मात्रा में श्रद्धालु आते हैं। मान्यता है कि प्रभु श्रीराम ने वन गमन के समय गंगा पार करने के पश्चात प्रथम विश्राम नगर पंचायत चरवा के पुरातन वटवृक्ष के नीचे ही किया था। विश्राम करने के पश्चात भगवान श्रीराम ने वटवृक्ष के पाश्र्व स्थित सरोवर में स्नान किया था। जिसे श्रद्धालुगण रामजूठा तालाब के नाम से सम्बोधित करते हैं। नगर पंचायत चरवा श्रीराम के वन गमन मार्ग से जुड़ा हुआ अत्यन्त प्रमुख स्थल है। जहां हजारों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। यहीं से हजारों श्रद्धालु होकर महाकुम्भ के लिये जाते हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए नगर पंचायत चरवा द्वारा स्वागत शिविर लगाया गया है। जहां उनका भव्य स्वागत करते हुये उनके जलपान की भी व्यवस्था की गयी थी। जिसकी श्रद्धालुओं ने भूरि-भूरि प्रशंसा की है। अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि निकाय की तरफ से श्रद्धालुओं के स्वागत के लिये पर्याप्त व्यवस्था की गई है। साथ ही श्रद्धालुओं के ठहरने के लिये भी रैन बसेरे में पर्याप्त व्यवस्था है। आवागमन में असुविधा न हो इसके लिये निकाय सीमान्तर्गत दर्जनों बैनर, पोस्टर एवं अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। नगर पंचायत की तरफ से की गयी व्यवस्थाओं की श्रद्धालुओं ने प्रशंसा की।






