जिला जज विनय कुमार की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ विजिटर द्वारा जिला कारागार फतेहगढ़ का निरीक्षण किया गया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहगढ़

माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा सुकन्या सांथा बनाम भारत संघ में दिए गए निर्देशों में अनुपालन में आज दिनांक 13.01.25 को माननीय जिला जज विनय कुमार की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ विजिटर द्वारा जिला कारागार फतेहगढ़ का निरीक्षण किया गया । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि बोर्ड ऑफ विजिटर में  संजय कुमार एडीजे /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, घनश्याम शुक्ल मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी , अशोक कुमार, अधिशाषी अभियंता , लोक निर्माण विभाग, रेनू , समाज कल्याण अधिकारी एवं अमित तिवारी जिला सेवायोजन अधिकारी सम्मिलित रहे ।

निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम भोजनालय और बैकरी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया प्रत्येक बंदी से श्रम वितरण , उसके द्वारा किए जा कार्य के बारे में उसकी सहमति,मिलने वाले पारिश्रमिक , के बारे में जानकारी की गई । तत्समय भोजनालय में बन रहे भोजन को जिला जज , सचिव डीएलएसए और सीजेएम द्वारा स्वयं खाकर चेक किया । कारागार की नवीन आमद के बंदियों की बैरक एवं अन्य बैरकों तथा जेल अस्पताल था कार्य करने वाले सभी बंदियों से व्यक्तिगत तौर पर कार्य आवंटन के आधार एवं कार्य करने में उनकी सहमति पर सभी जेल अधिकारियों को अलग हटाकर वार्ता की गई । किसी भी बंदी ने कारागार संबंधी कोई शिकायत नहीं गई। नवीन आमद के बंदियों में धारा 107,116,151 के दो बंदियों के प्रकरण में तत्काल विधिसम्मत कार्यवाही के निर्देश दिए ।

जेल अस्पताल में भर्ती बंदियों के संदर्भ में जानकारी उनका हालचाल जाना किसी भी बंदी ने जेल संबंधी कोई शिकायत नहीं की गई । नारी बंदी वास का भी निरीक्षण किया सभी महिला बंदियों से अलग अलग वार्ता की गई । महिला बैरक में भी खाना बनाने, सफाई इत्यादि के कार्य में लगी महिला बंदियों से वार्ता करके उनकी सहमति , कार्य आवंटन , उनकी शिक्षा दीक्षा के बारे में जानकारी की गई किसी भी महिला बंदी ने जेल संबंधी कोई शिकवा शिकायत नहीं की गई। महिला बैरक में महिला बंदियों के भोजन को जिला जज महोदय स्वयं चख कर चेक किया । महिला बंदियों के भोजनालय, बैरक के रात्रि शौचालय, दिन शौचालय की साफ सफाई आदि के संदर्भ में विस्तृत जानकारी की गई । जेल अधीक्षक ने बताया कि निरीक्षण के उपरांत बोर्ड ऑफ विजिटर के अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों में बंदियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने एवं बंदियों से संबंधित समाज कल्याण से संबंधित योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई। जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बोर्ड ऑफ विजिटर के अध्यक्ष और सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें