ट्रेन से कटने गई महिला को राहगीरों ने बचाया, पुलिस को सौंपा

 

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

पिपरी थाने के मनौरी रेलवे लाइन पर मंगलवार शाम एक महिला गृह कलेश के चलते ट्रेन से कटने के लिए पास पहुंच गई। मौके पर खड़े राहगीरों ने महिला को दबोच लिया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना चायल चौकी पुलिस को दी। लोगों की सूचना पर पुलिस ने महिला को समझाया और परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे समझा बुझाकर घर बुला ले गए।

चरवा थाने के सटई मजरा जलालपुर शाना गांव निवासी अंजनी कुमार मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। अंजनी के तीन बच्चे हैं। मंगलवार दोपहर किसी बात को लेकर पत्नी मालती देवी (32) से विवाद हो गया। नाराज होकर महिला पिपरी थाने के मनौरी रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटने के लिए पहुंच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने महिला को रेलवे लाइन पर देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने भागकर महिला को खींचकर ट्रैक से बाहर निकाला। गनीमत रही कि महिला के निकलते ही ट्रेन आ गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। चायल चौकी प्रभारी अजीत कुमार सिंह, कांस्टेबल नरेंद्र पाल और जीतेंद्र सिंह मौके पर पुहंचे। उन्होंने महिला को काफी समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने मामले की सूचना महिला के परिजनों को दी। पीड़ित महिला ने इस दौरान पुलिस को बताया कि पति आए दिन मारपीट करता है। जिससे परेशान होकर वह ट्रेन से कटने आई है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन महिला को समझा बुझाकर घर बुला ले गए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More