एडीजे/ सचिव , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार फतेहगढ़ का निरीक्षण किया

फतेहगढ़

आज कारागार में संजय कुमार एडीजे/ सचिव , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार फतेहगढ़ का निरीक्षण किया । जेल निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से कारागार में 70 वर्ष से अधिक उम्र के 24 बंदियों के प्रकरणों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से रिहाई और जमानत पर संबंधित मा न्यायालयों में प्रभावी पैरवी करवाए जाने के संदर्भ में बंदियों की वास्तविक शारीरिक परिस्थित एवं उनकी सामाजिक परिवारिक , आर्थिक स्थिति के आंकलन की कार्यवाही संपन्न की गई । कार्यवाही के दौरान चीफ डिफेंस काउंसिल श्री शिव नरेश एवं डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल सुरेंद्र राणा भी उपस्थित रहे । बंदियों के प्रकरणों को सचिव महोदय के समक्ष पेश करने में जेल पी एल वी द्वारा सहायता प्रदान की गई । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण NALSA के दिशानिर्देशों के अनुपालन में जेल निरुद्ध 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बंदियों कैदी और विचाराधीन बंदियों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराई गई थी उसी के अनुक्रम आज सचिव महोदय द्वारा जेल का निरीक्षण किया गया है । संबंधित बंदियों को सचिव महोदय के समक्ष पेश किया गया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More