कौशाम्बी/मो0 यासीन
सिराथू तहसील के नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम में आयोजित हो रहे ख्वाजा कड़क शाह बाबा का 730 वें सालाना उर्स में शुक्रवार को अकीदत व एहतेराम के साथ गागर का जुलूस निकाला गया। इस दौरान दूर-दूर से आए हजारों जायरीन शामिल हुए। गंगाजल लाकर शरबत बनाते हुए फातिहा कर प्रसाद वितरित किया गया। सुबह मुतवल्ली सैयद वली अशरफ ने बाबा के मजार का गुलाब जल से गुस्ल किया। इसके बाद चादरपोशी की गई। कुरआन ख्वानी हुई। जायरीनों ने फूल चढ़ाकर कौम व मुल्क की सलामती की दुआ मांगी। दोपहर को दरगाह से जुलूसे गागर निकाला गया।

इसमें अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुतवल्ली वली अशरफ के साथ जायरीन बाजार घाट गंगा किनारे पहुंचे। वहां से गागर में जल भरकर वापस मजार पर आए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। जुलूस के दौरान पुलिस कर्मी शामिल रहे। दरगाह के खादिम उस्साक अहमद ने बताया कि रात के समय मौलानाओं की ओर से तकरीर की नात पढ़ी जाएगी। इस दौरान मुतवल्ली वली अशरफ , दरगाह के खादिम उस्साक अहमद उर्फ डॉ नार्वी, अली अहमद , मो ताज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।






