खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
शंभूनाथ इंस्टीट्यूशन में शुक्रवार को टैबलेट वितरण किया गया। मुख्य अतिथि महापौर प्रयागराज गणेश केशरवानी ने टैबलेट वितरण किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि यह टैबलेट्स छात्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में मदद करेंगा और उनके लिए नौकरी के अवसर पैदा करेंगा। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण टैबलेट वितरण योजना अपने राज्य के करीब एक करोड़ कॉलेज स्टूडेंट्स को फ्री मोबाइल फोन और टैबलेट बांटने की योजना बनाई है। यूपी राज्य सरकार तकनीकी, चिकित्सा और नर्सिंग संस्थानो से ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट को फ्री टेबलेट और स्मार्टफोन दे रही है। संस्था के अध्यक्ष डा. धीरेन्द्र कुमार और सचिव डा.कौशल कुमार तिवारी ने सभी छात्रों को बधाई दी। इस मौके पर एसआईईटी डायरेक्टर डा. अंशुमान श्रीवास्तव, एसआईएम डायरेक्टर डा. मलय तिवारी और पीआरओ विपिन शुक्ला आदि मौजूद रहे।






