अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष,कृष्ण कुमार,सुभाष गुप्ता महामंत्री,बने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य समाज का राष्ट्रीय प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न,कृष्ण कुमार बने राष्ट्रीय अध्यक्ष,सुभाष गुप्ता महामंत्री,

अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य समाज की राष्ट्रीय प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को विश्वनाथ प्रसाद पीजी कॉलेज मूरतगंज में संपन्न हुआ।अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य समाज के राष्ट्रीय प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव एवं साधारण सभा की बैठक में पूरे देश एवं कई प्रदेश से केसरवानी समाज के पदाधिकारी शामिल हुए।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव के सर्व सम्मति से मध्य प्रदेश के रीवा निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए,वही मनौरी निवासी सुभाष चंद्र केसरवानी राष्ट्रीय महामंत्री निर्वाचित किए गए।इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दस सदस्यों के नाम की भी घोषणा की गई।

अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य समाज के राष्ट्रीय प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी एडवोकेट विजय कुमार केसरवानी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में एडवोकेट रामबाबू केसरवानी,संगठन के संरक्षक अनिल कुमार उर्फ अन्नू भैया,विशिष्ट अतिथि राजेश केसरवानी,भरवारी के पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र केसरवानी,शंकर लाल केसरवानी,सत्य प्रकाश केसरवानी सहित सैकड़ों केसरवानी समाज के लोग मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें