खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
कौशाम्बी जनपद में इन दिनों पति-पत्नी के रिश्तों में दरार पड़ने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दांपत्य जीवन में कड़वाहट घुलने की कई वजह सामने आ रही है। ऐसे में पिपरी पुलिस रिश्तों में अविश्वास की खाई को पाटकर पति-पत्नी के जीवन में मिठास घोल रही है। ऐसा ही एक मामला पिपरी थाने के मोहम्मदपुर गांव का सामने आया। पुलिस ने मशक्कत कर पति-पत्नी के रिश्तों में आई दरार को खत्म कराया। दोनों एक साथ रहने को राजी होकर हंसते हुए अपने घर चले गए।
मोहम्मदपुर गांव निवासी शत्रुघन उर्फ कुंदन मजदूरी कर परिजनों का गुजारा करता है। उसने बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले इलाके के एक गांव में हुई थी। शादी के पहले तो सब कुछ ठीक था। लेकिन, एक महीने से दोनों के संबंध शक की बुनियाद पर कड़वाहट पैदा हो गई। दोनों एक दूसरे पर प्रेम नहीं करने का शक करने लगे। जिसे लेकर आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद के चलते पत्नी ज्योति अपने मायका चली गई। गुरुवार को ज्योति ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। इंस्पेक्टर शिवचरन राम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों को एक करने की ठान ली। इसकी जिम्मेदारी उन्होंने महिला कांस्टेबल ज्योति सिंह को दिया। महिला पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग की। दोनों की बातों को सुन कर उन्हें समझाया गया। मशक्कत के बाद दोनों ने एक दूसरे से विवाद न करने की कसमें खाई और खुशी होकर घर चले गए।






