अभिनव एनडीए परीक्षा पास कर बने सेकेंड लेफ्टिनेंट

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

मंझनपुर तहसील के धरमपुर गांव निवासी अभिनव सिंह ने एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय नौसेना में सकेंड लेफ्टिनेंट ऑफिसर बन गए हैं। उनके ऑफिसर बनने पर जिला पंचायत सदस्य साधना सिंह पटेल समेत ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की है।

अभिनव ने प्राथमिक लेकर हाईस्कूल की शिक्षा खेल गांव पब्लिक स्कूल व इंटर जिनियस पब्लिक स्कूल झलवा प्रयागराज से ग्रहण की। इसके बाद उन्होंने एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय नौसेना में सेकेंड लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है। लिखित परीक्षा के बाद अगस्त में सुल्तानिया इंफैंट्री बटालियन भोपाल में साक्षात्कार हुआ था। मंगलवार को ई-मेल के जरिये आंबेडकर नगर, महू में ट्रेनिंग के लिए दाखिला पत्र मिला है। अभिनव के पिता विजय सिंह परिषदीय विद्यालय में अध्यापक के पद पर तैनात हैं। अभिनव ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More