खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
संदीपनघाट के काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में जिला शतरंज खेल संघ और विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के आदित्य केसरवानी रहे।
विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में शतरंज का खेल पांच चक्र चला। ओपन वर्ग में पहले स्थान पर विष्णु भगवान के आदित्य केसरवानी, दूसरे स्थान पर सेंट जोसेफ स्कूल के अदित केसरवानी, तीसरे स्थान पर विष्णु भगवान पव्लिक स्कूल के गर्व केसरवानी रहे। वहीं आयु वर्ग 13 में पहले स्थान पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के स्कंद शुक्ल, दूसरे स्थान पर सेंट जोसेफ स्कूल के कलश केसरवानी और तीसरे स्थान पर सेंट जोसेफ स्कूल के कार्तिकेय गुप्ता रहे। आयु वर्ग 11 में पहले स्थान पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के विभराज शुक्ल, दूसरे स्थान पर सेंट जोसेफ स्कूल के वीर यादव, तीसरे स्थान पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के उज्जवल सिंह रहे। आयु वर्ग 9 में पहले स्थान पर सेंट जोसेफ स्कूल की परी यादव, दूसरे स्थान पर विष्णु भगवान पब्लिक के मसूद रजा, तीसरे स्थान पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के आद्विक केसरवानी रहे। आयु वर्ग 7 में पहले स्थान पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के पृथ्वी सिंह, दूसरे स्थान पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के पार्थ केसरवानी, तीसरे स्थान पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के मोक्ष साहू रहे। वहीं आयु वर्ग 5 में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के तेजस केसरवानी विजेता रहे। इस प्रकार ओवर ऑल खेल में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल पहले स्थान पर और सेंट जोसेफ स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। प्रधानाचार्या प्रीती मिश्रा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया। उत्थान संस्था के सचिव डा.केके तिवारी, अध्यक्ष धीरेंद्र तिवारी और स्कूल के डायरेक्टर अभिषेक तिवारी ने बच्चों व पूरे स्टॉफ को बधाई दी। पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय के पीटीआई नकुल तिवारी, वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय, शतरंज संघ के सचिव राघवेन्द्र शुक्ल और आर्विटर अनमोल सिंह आदि मौजूद रहे।







