खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
पिपरी थाने के चायल कस्बा के वार्ड संख्या दो नईम मियां का पूरा मोहल्ला में मंगलवार शाम बेकाबू कार ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा रहा।
कस्बा के वार्ड संख्या आठ अशोक नगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद इमरान मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनका 20 वर्षीय बेटा मोहम्मद ओसामा आटो का क्लीनर है। मंगलवार शाम को वह मनौरी बाजार किसी काम के सिलसिले में बाइक लेकर निकला था। घर लौटते समय शाम को वार्ड संख्या दो नईम मियां का पूरा मोहल्ला के समीप बरेठी कमालपुर गांव में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद प्रयागराज लौट रही बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दिया । जिससे युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गया। कार युवक को कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास रहे लोगों ने कार को चालक समेत पकड़ लिया । घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कार सहित चालक को हिरासत में लिया है।






