जल बचाओ जीवन बचाओ अभियान के प्रणेता जल पुरुष रणविजय निषाद ने जल संरक्षण की मुहिम छेड़ रखी है

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

सिराथू तहसील के कड़ा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्थुवा में शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता रणविजय निषाद ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण को निमित्त बनाकर के एक कार्यक्रम का किया आयोजन।


जल बचाओ जीवन बचाओ अभियान के प्रणेता जल पुरुष रणविजय निषाद ने जल संरक्षण की मुहिम छेड़ रखी है इसी के क्रम में आज उन्होंने अपने संप्रति विद्यालय कंथुवा में बच्चों के बीच जल के विभिन्न स्रोतों नदी, ताल तलैया, झरने, पोखरे, भूगर्भ जल, वर्षा जल, सागरीय जल आदि के महत्त्व एवं इनके सरंक्षण को रेखांकित करते हुए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा किया। उन्होंने पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को यह भी बताया कि जल हम सबके जीवन का आधार है। पूरे विश्व में जितनी भी सभ्यताएं हैं इन सब का विकास जल स्रोतों एवं जलाशयों के समीप ही हुआ है। इसलिए इसका संरक्षण बेहद जरूरी है।

शिक्षक पवन यादव ने बताया कि धरती पर जीवन के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए जल का संरक्षण और उसका बचाव बहुत जरूरी होता है क्योंकि बिना जल के जीवन संभव नहीं है। पृथ्वी एक ऐसा मात्र ग्रह है जहां पर जल और जीवन मौजूद है।
कार्यक्रम में शिक्षक प्रभाकर मिश्र, अरविंद कुमार गोंड, फूलचंद, विनोद शुक्ला, रमेश सिंह सहित विद्यालय बच्चे उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें