खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
एक तरफ प्रदेश की योगी सरकार वृहद पौधारोपण करने की बात कर रही है। वहीं दूसरी तरफ चरवा थाना इलाके में लकड़ी माफिया हरियाली को चट करने पर लगे हुए हैं। लकड़ी माफिया बेखौफ तरीके से हरे पेड़ों को काटकर धराशायी कर रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वन दरोगा ने जांच कर लकड़ी माफियाओं के खिलाफ तहरीर थाने में दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
चायल तहसील के चरवा थाना अंतर्गत चौराड़ीह गांव स्थित महुआ के आठ हरे पेड़ों को मंगलवार रात लकड़ी माफियाओं ने धराशायी कर दिया। कुछ ही घंटों में माफियाओं ने वहां मौजूद सारी लकड़ियों को आनन-फानन गायब कर दिया। माफियाओं ने बेखौफ तरीके से पेड़ों को मशीन से गिरा दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस के साथ-साथ वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद सेक्शन प्रभारी मूरतगंज वन दरोगा भरत लाल पांडेय अपने हमराही ठाकुरदीन के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पूछताछ के के बाद उन्होंने थाने जाकर लकड़ी माफिया दिलेश पुत्र रामचंद्र, संतलाल पुत्र लल्लू निवासीगण सैयद सरांवा समेत बीस अज्ञात मजदूरों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।






