कौशाम्बी
अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर पालिका मंझनपुर से संविधान दिवस पर निकाली गई भव्य रैली
विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में एकता, समानता एवं समरसता के परिचायक पवित्र ग्रंथ संविधान को समर्पित संविधान_दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद मंझनपुर से अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार उर्फ़ फौजी के नेतृत्व में नगर पालिका के कार्यालय से कांशीराम गेस्ट हाउस ओसा तक भव्य_यात्रा निकाल निकली गई। यात्रा जैसे ही काशीराम गेस्ट हाउस पहुंची वहां पास अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार फौजी और अधिशासी अधिकारी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। इस दौरान अध्यक्ष ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जीवन का परिचय देते हुए युवाओं से उनके राह पर चलने और आगे बढ़ाने की बातें कही। उन्होंने लोगों को बताया कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर किस प्रकार संविधान को लिखकर सभी को एक सम्मान अधिकार दिया है। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी प्रतिमा सिंह जी, अवर अभियंता ओमकार पटेल जी, लेखा लिपिक संजय कुमार गुप्ता जी, श्री विजय तिवारी जी, सम्मानित सभासदगण एवं नगर पालिका के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।






