पंप संचालक को गोली मारने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

♥पचास रुपये के विवाद में शुक्रवार सुबह दूल्हापुर स्थित पेट्रोल पंप पर हुई थी मारपीट-गोलीबारी 

पिपरी थाने के दूल्हापुर-पिपरहाई गांव के समीप शुक्रवार सुबह पेट्रोल पंप पर पचास रुपये को लेकर हुए विवाद में पंप संचालक को गोली मारने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। थाने लाकर पुलिस ने लिखापढ़ी करने के बाद सभी का न्यायालय चालान कर दिया। 

दूल्हापुर-पिपरहाई गांव के समीप नहर रोड पर दो माह पहले ननकी देवी सर्विस स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप खोला गया है। शुक्रवार सुबह ननकी देवी अपने दोनों बेटों दीपक और दीपेंद्र समेत बहू गौरी के साथ पेट्रोल पंप पर मौजूद थे। इसी बीच तकियागंज मजरा सेवढा गांव निवासी गुड्डू अपने बेटे सैफी व मो. अरिज के साथ बाइक से पेट्रोल पंप पहुंचा। सौ रुपये के बदले डेढ़ सौ का पेट्रोल पड़ जाने को लेकर पंप संचालक और आरापियों के बीच विवाद होने लगा। इसी दौरान युवक ने फोन कर अपने साथियों को भी बुला लिया। दबंग पंप संचालक और उसके भाई के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान झीना झपटी के दौरान दीपक की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई। गोली मां ननकी देवी की बाएं हथेली को चीरते हुए भाई दीपेंद्र के पेट में जा धंसी। फायर की आवाज सुनकर लोगों को आता देख दबंग मौके पर एक बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के भाई दीपक सिंह की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद समेत नौ आरोपियो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु की थी। इंस्पेक्टर शिवचरन राम ने बताया कि रविवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमें में नामजद आरोपी बल्हेपुर ससुर खदेरी नदी पुल के समीप भागने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से गुड्डू उर्फ हफीज अहमद, मो.आरिज, मो.तनवीर, शमशुल और मेराज हसन को दबोच लिया। थाने लाकर पुलिस ने पांचों के खिलाफ लिखापढ़ी कर उनका न्यायालय चालान कर दिया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More