सरकारी स्कूल के अध्यापक टेबल पर पैर रखकर फरमा रहे आराम, बच्चों का फ्यूचर हो रहा बर्बाद

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

♠रविवार को नगर पंचायत चायल के डीहा स्थित प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक की सोते हुए फोटो वायरल

कौशाम्बी जनपद के नगर पंचायत चायल के डीहा स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक सहायक अध्यापक का स्कूल के दौरान टेबल पर पैर रखकर सोते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल फोटो ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि शिक्षिक बच्चों को पढ़ाने के बजाय धूप में आराम से कुर्सी पर सो रहे हैं। जबकि दो बच्चे समीप ही खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे हैं।

इस घटना ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। वीडियो में सहायक अध्यापक कुर्सी पर आराम से लेटे हुए दिख रहे हैं और उनके पास समीप खड़े दो बच्चे आपस में बातचीत कर रहे हैं। वायरल फोटो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं कि एक शिक्षिक के लिए यह व्यवहार कितना गलत है। जहां एक तरफ बच्चों को शिक्षा मिलनी चाहिए, वहीं दूसरी तरफ यह शिक्षिक आराम फरमा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस फोटो के बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या शिक्षा विभाग इस मामले में कोई कार्रवाई करेगा। फोटो में साफ दिखाई दे रहा है कि धूप में सहायक अध्यापक टेबल पर पैर रखकर सो रहे हैं। जबकि बच्चों को पढ़ाई की जरूरत थी। वहीं, दो दिन पहले भी इसी विद्यालय में बगैर सीढी के छत पर चढ़ कर और परिसर में बच्चों का झाडू लगाते हुए फोटो और वीडियो वायरल हुआ था। यह फोटो और वीडियो नगर पंचायत चायल के प्राथमिक विद्यालय डीहा का बताया जा रहा है। हालांकि वायरल फोटो और वीडियो की पुष्टि यूपी हेडलाइंस नहीं कर रहा है। फोटो और वीडियो की जानकारी मिलते ही बीआरसी चायल के शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में बीएसए कमलेंद्र कुशवाहा का कहना है कि विद्यालय परिसर में अध्यापक की फोटो वायरल होने का मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच करा कर दोषी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More