राष्ट्रीय पुरुस्कार से डा0 बी0 के0 जैन को किया गया सम्मानित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*राष्ट्रीय पुरुस्कार से डा0 बी के जैन को किया गया सम्मानित*

*बधाइयों का लगा तांता*
चित्रकूट,
संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा चित्रकूट के जानकीकुंड में स्थापित श्री सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डा बी के जैन पुणे नेत्र सेवा प्रतिष्ठान द्वारा नेत्र सेवा के क्षेत्र में पाँच दशकों के अतुलनीय कार्य एवं योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित एक विशिष्ट समारोह में काइनेटिक ग्रुप ऑफ कम्पनी के चेयरमैन अरुण फिरोदिया ने प्रदान किया। समारोह में आयोजक डॉ.मधुसूदन झामवर प्रेसिडेंट, डॉ.सतीश देसाई अध्यक्ष, डॉ.राजेश पवार सचिव, डॉ.पी.डी. पाटिल की उपास्थिति में उत्कृष्ट नेत्र सेवा के कार्यों के लिए पुणे नेत्रसेवा प्रतिष्ठान की ओर से यह पुरुस्कार प्रदान किया गया, वही राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने की खुशी चाहने वालों की बधाइयों का तांता लगा हुआ है। आपको बता दें कि डा जैन नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी एक अलग ही छाप बनाई है।

जिसके लिए वह राज्यीय, राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय सहित तमाम पुरस्कारों से देश के कोने कोने में सम्मानित किए गए। डा जैन नेत्र चिकित्सा क्षेत्र के साथ साथ सामाजिकता के क्षेत्र में भी अपनी अलग ही पहचान बनाई है वह हमेशा सबकी अनुशासित रहने की शिक्षा देते है और कहते है कि एक अनुशासित व्यक्ति जीवन में कभी असफल नहीं हो सकता।डा जैन अपने हर सम्मान/ पुरस्कार का श्रेय नेत्र चिकित्सालय के समस्त स्टॉफ/ कार्यकर्ताओं एवं सदगुरू परिवार के सभी सदस्यों को देते है, साथ ही कहते है कि मैं तो बस एक निमित्त मात्र हूं सब मेहनत तो हमारा स्टॉफ करता है इसलिए कोई भी सम्मान/ पुरस्कार मुझे नहीं हमारे एक एक कार्यकर्ता को मिलता है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें