23वें सद्गुरु महोत्सव का हुआ सफलतापूर्वक समापन,चित्रकूट पुलिस अधीक्षक ने किया खिलाड़ियों को पुरुस्कृत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

23वें सद्गुरु महोत्सव का हुआ सफलतापूर्वक समापन

चित्रकूट पुलिस अधीक्षक ने किया खिलाड़ियों को पुरुस्कृत

चित्रकूट

परमहंस संत श्री रणछोडदास जी महाराज के पावन कर कमलों द्वारा चित्रकूट के जानकीकुंड में संचालित सेवा संस्थान श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट एवं सद्गुरु शिक्षा समिति के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राज्यीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 23वें सद्गुरु महोत्सव की समापन संध्या पर विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में सम्मिलित प्रतिभागी विजेता एवं उपविजेताओं को पुरुस्कृत किया गया। सद्गुरु महोत्सव अरविन्द भाई खेल परिसर में आयोजित किया गया था जिसमें चित्रकूट अंचल के मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र के 40 से अधिक विद्यालयों के 4500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। चार दिवसीय क्रीड़ा उत्सव में कबड्डी, खो-खो, लम्बी कूद,ऊंची कूद, दौड़, रिले रेस जैसे ग्रामीण खेलों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति यों का आयोजन किया गया था, जिसमें ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट जनपद के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह (आईपीएस) ने उपस्थित होकर विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, ऐसे विद्या संस्थानों के आयोजनों में जाने पर हमें भी अपने बाल्यकाल की सुखद स्मृतियां जीवन हो जाती हैं, बच्चों आप सभी असीम संभावनाओं से ओतप्रोत हैं और राष्ट्र का भविष्य हैं। अतः अनुशासन में रहकर विद्यार्जन और खेलकूद दोनो में सहभागिता करें और खिलाड़ी भावना से अपने व्यक्तित्व का निर्माण कर राष्ट्र सेवार्थ तैयार होवें यह शुभकामना है। इसके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में अमेरिका से पधारे डॉ.प्रकाश शाह, प्रमोदभाई हरियाणी जयपुर, ट्रस्टी डॉ इलेश जैन, अध्यक्ष शिक्षा समिति उषा जैन,श्रीमती मिलोनी बहन मुम्बई, उपाध्यक्ष अनुभा अग्रवाल, सचिव आर.बी सिंह चौहान सहित प्राचार्य शंकरदयाल पाण्डेय, राकेश तिवारी, फ़िरोज़ खान, सुरेन्द्र तिवारी, दीपक वानी, मंजुला वानी, डॉ.तुषारकान्त शास्त्री ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं के 400 से अधिक खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर भारतभर के विभिन्न प्रान्तों से पधारे गुरुभाई-बहन, सद्गुरु परिवार के सदस्य, विद्यार्थी, शिक्षक आदि उपास्थित रहे। अन्त में उषा जैन ने सभी को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना योगदान प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें