गंगा नदी में अचानक बाढ़ पानी, दो गाँव मगन, फसल बर्बाद किसान परेशान
कौशांबी ज़िले के सिराथू तहसील अंतर्गत तरसौरा और अलग बगल के गाँव मे गंगा नदी का पानी अचानक बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए है। बाढ़ की चपेट में आने से तराई इलाके की 500 बीघे से अधिक फसल बर्बाद हो गयी। किसानों ने खेतो मे सकरकंद, मिर्चा, तिल्ली, धान, बाजरा की खेती कर रखी थी। बाढ़ के पानी मे गांव वालो की दर्जनों झोपड़ी जलमग्न हो गयी। झोपड़ियो मे रखा ज्यादातर सामान गंगा नदी मे समाया। ग्रामीण नाव के सहारे अपने सामान धीरे-धीरे नदी से निकालने मे जुटे। बाढ़ प्रभावित गांव मे मदद के लिए तहसील प्रशासन नही पहुचा। इसके कारण ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने में काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बाढ़ प्रभावित की ख़बर चलने के बाद तहसील प्रशासन ने ग्रामीणों की ली सुध
कौशांबी जिला के सिराथू तहसील अंतर्गत तरसौरा गांव में गंगा नदी का पानी अचानक बढ़ जाने से तराई इलाकों में रहने वाले लोग परेशान है। तराई में बनी झोपड़ियों में पानी भर गया। ग्रामीणों ने नाव से झोपड़ियों में रखा सामान निकालने की कोशिश कर रहे है। अचानक बाढ़ जैसे हालात से परेशान लोगो की ख़बर चलने के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आया। इसके बाद सिराथू तहसीलदार अतुल कुमार प्रभावित इलाके का दौरा किया। और मदद का आश्वासन दिया। एसडीएम अजेंद्र कुमार ने बताया कि बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है।






