डिप्टी सीएम के गृह जनपद में नही रुक रहा धर्म परिवर्तन की घटना, एक बार फिर हिन्दू लड़की को मुस्लिम बनाने की कोशिश
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद कौशांबी में हिन्दू लड़कियों का ब्रेन वाश कर मुस्लिम बनाने की घटना रुकने का नाम नही ले रही है। आए दिन ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही है। और इसको रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही। ताज़ा मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र की है। जहा पर आरोप है कि इज़हार नाम का युवक किशोरी से छेड़खानी करता था। पिता ने जब इसकी शिकायत आरोपी के घर वालो से किया तो उन्होंने भी गाली-गलौच दिया। और कहा कि तुम्हारी लड़की अब हमारे इज़हार के साथ रहना चाहती है। वो अब मुस्लिम बन चुकी है। जब पिता ने उसकी अलमारी चेक किया तो उसमें से कुरान और बुरका मिला।

मंझनपुर पुलिस ने तहरीर के हिसाब से इज़हार समेत परिवार के 5 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी इज़हार को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। वही अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
इस बाबत आरोपी इज़हार के परिजनों ने आरोपो को निराधार बताया है। उनका कहना है कि अगर हम लोगो ने उनके घर पर चढ़कर गाली गलौच किया है तो वहां पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। पुलिस कैमरे को चेक करे। सचाई सामने आ जाएगी। लेकिन डर के कारण परिजनों ने ये बाते कैमरे के सामने बोलने से इनकार कर दिया।






