जेल में भी पधारे गणपति बप्पा मोरिया,बड़े धूमधाम से की जा रही पूजा अर्चना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहगढ़

जेल में भी पधारे गणपति बप्पा मोरिया। भगवान भक्तो की सच्चे मन से की गई पुकार सुनते है , फिर वो पुकार चाहे जेल से ही क्यों ना आई हो । समूचे भारत वर्ष में जगह जगह सज रहे भगवान गणेश पूजा के पंडाल के साथ ही एक अनोखा पंडाल जिला कारागार फतेहगढ़ की जेल में भी सजा है जिसे सजाया है जेल के कैदियों ने। जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि कभी जिला कारागार फतेहगढ़, दंगे, आगजनी , खराब भोजन व्यवस्था, खराब चिकित्सा सुविधा और डकैतों की जेल के लिए जानी जाती थी । आज जिला कारागार फतेहगढ़ जेल के फाइव स्टार भोजन, समुचित चिकित्सा सुविधा, आईएसओ सर्टिफाइड जेल और पूजा पाठ के लिए जानी जाती । विगत दो वर्षो से जेल में प्रत्येक वर्ष बंदियों को घर जैसा सामाजिक माहौल देने के लिए तथा बंदियों को समाज की धारा में जोड़ें रखने के हर तीज त्योहार को मानने की व्यवस्था जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद की और से करवाई जाती रही है । इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा मोरिया की मूर्ति को विधि विधान से पूजा के पंडाल में सजाया गया है । सभी बंदियों और मुलाकातियों को गणपति बप्पा मोरिया जेल में भी दर्शन देंगे। बंदी बड़े ही हर्ष उल्लास से गणपति बप्पा मोरिया की पूजा कर रहे है । नारी बंदी वास में महिला बंदियों के लिए अलग से गणपति बप्पा मोरिया की मूर्ति पूजा पंडाल में सजाई गई है । जिसमे महिला बंदी महिला स्टाफ पूजा पाठ कर रहे है । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद, जेलर गिरीश कुमार , उपजेलर वैभव कुशवाह, सरोज देवी, कृष्ण कुमारी ,मुकेश गौड़ ने विधि विधान से पूजा कर के गणेश पूजन का आरंभ किया । सभी अधिकारियों ने सभी बंदियों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी। पूजा पंडाल सजाने में जेल बार्डर संजय सिंह, सोनू सिंह, अंकित , महिला जेल बार्डर प्रियंका, रोहिणी आदि ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें