26 वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का धर्मा देवी इंटर कॉलेज में हुआ आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी

26 वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का धर्मा देवी इंटर कॉलेज में हुआ आयोजन

जनपद स्तर की माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन सिराथू तहसील क्षेत्र के धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन में हुआ। जिसमें कड़ा विकास खंड के खण्ड शिक्षाधिकारी नीरज उमराव मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय के बच्चों के द्वारा स्वागत गीत के बाद भारोत्तोलन प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काटकर खंड शिक्षा अधिकारी नीरज उमराव ने किया। जहां जनपद कौशांबी के करीब 50 से अधिक इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी नीरज उमराव ने प्रेरित करते हुए कहा कि खेल से बच्चो के विकास में भी काफी मदद मिलती है।खेल खेलने से शरीर में फुर्ती बनी रहती हैं साथ ही खेल से हम स्वस्थ ज़िदगी जी सकते हैं।इस दौरान कार्यक्रम में धर्मा देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक रामसुभग त्रिपाठी,प्रधानाचार्य रामकिरण त्रिपाठी, बलवंत कुमार खेल प्रभारी भारोत्तोलन ,राम शंकर सिंह उप सचिव क्रीड़ा ,महेंद्र सिंह सचिव क्रीड़ा सिराथू,श्याम लाल क्रीड़ा सचिव कौशांबी मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें