कौशाम्बी
हैलो किड्स भरवारी में अभिनंदन समारोह एवम पेरेंट्स टीचर मीटिंग का हुआ आयोजन
रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के कौशांबी प्रेसिडेंसी स्कूल एवम कॉलेज की हैलो किड्स शाखा में पैरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रिद्धि सिद्धि के कर कमलों द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने नृत्य, संगीत, और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों का दिल जीत लिया।

नन्हे-मुन्ने बच्चों के रंग-बिरंगे परिधान और उनकी मासूमियत भरी अदाएं मंच पर देखने लायक थीं। विशेष रूप से देशभक्ति गीतों पर किए गए नृत्य और पारंपरिक भारतीय संगीत की धुनों ने माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इन कलात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों के आत्मविश्वास, उनकी सांस्कृतिक समझ और उनके कौशल को निखारने का प्रयास किया गया, जिसने हर किसी को बेहद प्रभावित किया।
कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों के लिए खास गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के बाद विजयी अभिभावकों को “सुपरमॉम” और “सुपरडैड” की उपाधि दी गई, जो इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था। सुपरडैड अमित केसरवानी जी को बनाया गया एवं सुपरमॉम शेफाली खान को बनाया गया।

संस्थान के चेयरमैन निवर्तमान विधायक संजय कुमार गुप्ता जी ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे हमेशा नई चीज़ें सीखने के लिए तैयार रहते हैं और उनके इस उत्साह को सही दिशा देना शिक्षक और अभिभावकों का कर्तव्य है। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश भी दिया कि बच्चों को जीवन में विविध कलाओं और ज्ञान का अनुभव कराना उनकी समग्र शिक्षा का हिस्सा होना चाहिए।
इस दौरान छात्रों के लिए विशेष पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया। नर्सरी में प्रथम स्थान दक्ष वर्मा द्वितीय स्थान सुदीक्षा सिंह और तृतीय स्थान मोहम्मद असर को दिया गया। जूनियर केजी में प्रथम स्थान सूर्यांश शुक्ला और शिवाय केसरवानी, द्वितीय स्थान वामिका वर्मा एवं तृतीय स्थान शुभम जायसवाल को मिला। सीनियर केजी सेक्शन ए मैं प्रथम स्थान अविरल , द्वितीय स्थान आराध्य और तृतीय स्थान देवांश को मिला। सीनियर केजी सेक्शन बी मैं प्रथम स्थान श्रुति , द्वितीय स्थान अर्शिया और तृतीय स्थान अरनव को मिला।

संस्थान की डायरेक्टर श्रीमती सीमा पवार जी ने सभी अभिभावकों को आश्वासन दिया कि हम निरंतर बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं चारित्रिक विकास के लिए तत्पर रहते हैं।
हैलो किड्स शाखा में यह आयोजन बच्चों और अभिभावकों दोनों के लिए यादगार बना, जिसमें बच्चों ने अपनी मासूमियत भरी प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया और अभिभावकों ने भी बच्चों के साथ मिलकर कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में मंच का संचालन कोऑर्डिनेटर नितेश जी द्वारा किया गया। इस दौरान केपीएस भीटी प्रिंसिपल रमेश जी, मधुबन जी , सौरभ सिंह जी , सना, माही, अनामिका, दिव्या आदि शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित रहे।







