महिला संबंधी अपराधों लिए हों कड़े कानून: शाहरुख

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महिला संबंधी अपराधों लिए हों कड़े कानून: शाहरुख

-कवि ने कोलकाता की घटना पर जताया खेद
-पत्रकारों से वार्ता कर रखी अपनी बात

कौशांबी : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर संग हुई दरिंदगी की घटना का विरोध साहित्य जगत में भी तेज हो गया है। शनिवार को टीवी कलाकार एवं कवि शाहरुख सिद्दीकी ने जनपद मुख्यालय मंझनपुर स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान महिला संबंधी अपराधों को रोकने के लिए और कड़े कानून बनाने की बात कही।
कवि शाहरुख सिद्दीकी ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ राज्य सरकारों को भी डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। कोलकाता में डॉक्टर बिटिया की रेप के बाद हत्या की गई। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई ने साफ किया कि घटना के बाद क्राइम सीन से छेड़छाड़ हुई है। ऐसे में पुलिस की भूमिका पर संदेह है। बारीकी से जांच कराकर ममता सरकार को दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं में बहुत अधिक समय तक विवेचना की जरुरत नहीं होती। क्योंकि, प्राथमिक जांच में ही स्थिति साफ हो जाती है। लिहाजा लंबी जांच का चलन बंद कर अदालत में तत्काल आरोप पत्र दाखिल करने का नियम बने और अदालत तारीखों के बजाए शीघ्र कड़ी सजा दे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले समय में कई डॉक्टर बेटियां दरिंदों का शिकार होंगी। कवि ने समाज के लोगों से भी बच्चों में अच्छे संस्कार डालने की अपील की है। शाहरुख ने कहा राज्य कोई भी हो सरकार किसी की भी हो बेटी देश की होती है, सत्ता पक्ष एवं विपक्ष दोनों इस मुद्दे पर साथ आएं और ऐसे कानून बनें कि भविष्य में बेटियों के साथ ऐसी घटनाएं कभी ना हो ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें