केपीएस भीटी में कोलकाता रेप केस के विरोध में मोमबत्ती जलाकर छात्र ,छात्रों ने किया प्रदर्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

केपीएस भीटी में कोलकाता रेप केस के विरोध में मोमबत्ती जलाकर छात्र ,छात्रों ने किया प्रदर्शन

हाल ही में कोलकाता में हुई भयावह रेप और मर्डर की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले के प्रति गहरी संवेदना और विरोध प्रकट करने के लिए हमारे स्कूल कौशाम्बी प्रेसिडेंसी स्कूल भीटी में शिक्षकों और छात्रों ने एक साथ मिलकर मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया।इस प्रदर्शन का आयोजन स्कूल प्रांगण में किया गया, जिसमें सभी शिक्षक और छात्र शामिल हुए। उन्होंने न सिर्फ इस घटना के प्रति अपना विरोध जताया, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने का भी प्रयास किया। सभी ने मोमबत्ती जलाकर पीड़िता के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा पवार जी ने इस मौके पर कहा, “हम सभी को एकजुट होकर समाज में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। इस प्रकार की घटनाएं हमें सोचने पर मजबूर करती हैं कि हमें अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और मूल्यों के साथ-साथ सुरक्षा के प्रति जागरूक करना चाहिए।

“इस प्रदर्शन ने यह संदेश दिया कि समाज में हो रहे गलत कार्यों के खिलाफ आवाज उठाना बेहद जरूरी है, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और हम एक सुरक्षित और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण कर सकें। संस्थान के अध्यक्ष निवर्तमान विधायक माननीय संजय कुमार गुप्ता जी ने कहा कि समाज में इस तरह की घटनाएं बेहद निंदनीय है समाज में महिलाओं की भूमिका हमेशा सशक्त होती है और हम सभी को एकजुट होकर इनके सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए एक साथ आना चाहिए…
इस मौके पर आलोक यादव, राहुल सिंह,नीलम खरवार,सुचिता जी आदि उपस्थित रही…

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें