परिजनो एवम ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन,अपनी मांगों का सौंपा ज्ञापन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

प्रशासन से मांगो को लेकर परिजनो एवम ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन,अपनी मांगों का सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में जमीनी विवाद मामले में मारपीट के बाद युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों एवम ग्रामीणों ने मृतक के शक को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और प्रशासन को अपनी मांगों का एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है।

मामला कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के रसूलपुर गिरसा का है जहा के पावन कुमार विश्वकर्मा की दो दिन पहले मौत हो गई थी,पीड़ित ने सीओ सिराथू को एक शिकायती पत्र दिया था,जिसमे याने गांव के ही तीन लोगो पर जबरन जमीन की रजिस्ट्री कराकर रुपया नही देने का आरोप लगाया था,जिसकी गुरुवार की रात में इलाज के दौरान मौत हो गई थी,पीड़ित की मौत के बाद पुलिस ने उक्त शिकायती पत्र के आधार पर मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया था।

जिससे आक्रोशित होकर मृतक के परिजनों एवम ग्रामीणों ने प्रशासन से अपनी मांगों को।लेकर सड़क पर शव को रखकर प्रदर्शन किया,शव रखकर प्रदर्शन किए जाने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और कार्यवाइ का आश्वासन देते हुए प्रदर्शन समाप्त कराया,इस दौरान परिजनो ने चौकी प्रभारी सिंघिया को तत्काल हटाने,रजिस्ट्री कैंसिल कराने सहित अपनी मांगों का एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें