जिला अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, हाथ में बैनर लेकर बोले- नो-सेफ़्टी नो-ड्यूटी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी

जिला अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, हाथ में बैनर लेकर बोले- नो-सेफ़्टी नो-ड्यूटी, कोलकाता की डॉक्टर के लिए न्याय की मांग किया

कौशांबी जिले के मंझनपुर जिला अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर मामले में अस्पताल के डॉक्टर पीड़िता को जल्द इंसाफ दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा प्रदर्शनकारी डाक्टरों ने पोस्टर-बैनर लेकर अस्पताल परिसर से पैदल मार्च निकाल कर सुरक्षा की मांग उठाई।

कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर मामले मे इंसाफ की मांग कौशांबी से भी उठी है। जिला अस्पताल के रेजिडेंट डाक्टरों ने अस्पताल में प्रदर्शन कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए जाने की मांग उठाई। अस्पताल परिसर मे डॉक्टरों ने नो सेफ्टी नो ड्यूटी व दोषियों को फांसी दो के जमकर नारे लगे इसके साथ ही हाथ में बैनर पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते हुए 1 नंबर गेट से दूसरे नंबर गेट तक प्रदर्शन कर जुलूस निकाला गया। इस दौरान महिला डॉक्टर एवं पैरामेडिकल कर्मियों ने स्थानीय प्रशासन से सुरक्षा की मांग उठाई है।

डॉक्टरों ने बताया कि कोलकाता मे जो कुछ महिला डॉक्टर के साथ हुआ। वह झकझोर देने वाला है। इस पर सरकार को कड़े कदम उठाते हुए तेज गति से कार्रवाई करनी चाहिए। इसके साथ ही डाक्टर की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम सरकार जल्द से जल्द उठाए। क्योंकि पैरामेडिकल स्टाफ डॉक्टर कई बार ऐसे जगहों पर रहते है। जहां सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं होता। ऐसे स्थान पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जाने चाहिए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें