कजाकिस्तान में भारत का जलवा बिखेरेगा कौशाम्बी का लाल -विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

कजाकिस्तान में भारत का जलवा बिखेरेगा कौशाम्बी का लाल
-विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

-सात सितंबर को भारत की ओर से भेजा जाएगा कजाकिस्तान

साउद अन्सारी/कौशाम्बी

सबकुछ ठीक ठाक रहा तो दोआबा की माटी का लाल रामकिशन उर्फ अर्जुन तिवारी कजाकिस्तान में भारत का झंडा बुलंद करेगा। उसका चयन विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हो गया है। सात सितंबर को वह भारत की ओर से कजाकिस्तान भेजा जाएगा।
सिराथू क्षेत्र के बम्हरौली गांव निवासी रामकिशन ने 15 वर्षों के बीच लगभग 1200 बार कुश्ती प्रतियोगिताएं जीत चुके हैं। दावा किया है कि अभी तक एक भी कुश्ती हारे नहीं हैं। मंडल स्तर पर 15, प्रदेश स्तर पर पांच और नेशनल स्तर पर दो बार चैंपियन रह चुके हैं। इसी कामयाबी के कारण अब उनका चयन विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हो गया है। पहलवान रामकिशन बताते हैं कि प्रैक्टिस के लिए कभी कहीं बाहर नहीं गए। अपने गांव की माटी को ही अखाड़ा बनाया। रामकिशन की कामयाबी पर परिजनों के साथ पूरा जिला गदगद है। चायल के पूर्व विधायक संजय गुप्ता, ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण केसरवानी, शिक्षक और समाजसेवी रणविजय निषाद, राजीव सिंह आदि ने उन्हें बधाई दी है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More