कौशाम्बी में 27 लाख रुपये की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार

कौशाम्बी में 27 लाख रुपये की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार

-पन्नोई मोड़ के समीप संदीपन घाट पुलिस और एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट ने पकड़ा

-भदोही से लाकर प्रयागराज और कौशाम्बी में स्मैक की सप्लाई करता था तस्कर

शब्बर अली/ साउद अन्सारी

कौशाम्बी। एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट और संदीपन घाट थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रविवार सुबह 27 लाख रुपया कीमत की स्मैक के साथ एक तस्कर को धर दबोचा। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया है।
एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट प्रयागराज के प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर संदीपन घाट थाना पुलिस के साथ मिलकर पन्नोई मोड़ के समीप घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर तस्कर सोनू पुत्र रामचंद्र निवासी ताड़बाग थाना धूमनगंज जिला प्रयागराज बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि, पुलिस ने घेरकर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसकी बाइक की डिग्गी से 271 ग्राम स्मैक बरामद की गई। संदीपन घाट थाना प्रभारी बृजेश करवरिया ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 27 लाख रुपया है। पूछताछ में तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह भदोही के गोपीगंज से स्मैक खरीदकर लाया था। इसकी फुटकर तस्करी प्रयागराज और कौशाम्बी के साथ आसपास के अन्य जिलों में काफी दिनों से करता था। पुलिस अब तस्कर के साथियों के बाबत जानकारी जुटा रही है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More