कौशाम्बी के युवक की 10 महीने से दो पत्नियों को तलाश -सुराग नहीं लगने पर रविवार को बच्चों संग थाने पहुंचकर दी तहरीर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी के युवक की 10 महीने से दो पत्नियों को तलाश

-सुराग नहीं लगने पर रविवार को बच्चों संग थाने पहुंचकर दी तहरीर
-पुलिस ने शुरू की खोजबीन, फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं

कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा सहाबनपुर गांव में एक ही युवक के साथ ब्याही दो सगी बहनें करीब 10 महीने से अपने लापता पति की तलाश कर रही हैं। सुराग नहीं लगने पर रविवार को दोनों बच्चों के साथ थाना पहुंचीं और पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने गुमशुदा की तलाश शुरू कर दी है।
कोखराज क्षेत्र के ककोढ़ा गांव की मोनी देवी का विवाह 29 नवम्बर 2016 को पिंडरा सहाबनपुर में दिनेश कुमार हेला से हुआ था। शादी के करीब तीन साल बाद दिनेश ने मोनी की छोटी बहन रीना संग भी सात फेरे ले लिए और दोनों पत्नियों को साथ रखने लगा। दोनों से उसे पांच बच्चे हैं। महिलाओं की मानें तो लगभग 10 महीने पहले उनका पति मजदूरी करने प्रयागराज जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से आज तक उसका कहीं कोई अता-पता नहीं है। महिलाओं ने रिश्तेदारियों के साथ करीबियों की भी खाक छान डाली। पति के बाबत जानकारी नहीं होने पर रविवार को पुलिस को तहरीर दिया। करारी इंस्पेक्टर सुनील सिंह का कहना है कि लापता युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें