पिपरी थाना इलाके के एक गांव में गुरुवार सुबह शौच के लिए खेत की तरफ गई युवती से तमंचे की नोक पर जबरन दुष्कर्म कर दिया। चीखने चिल्लाने पर लोगों को आता देख युवक किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुआ मौके से फरार हो गया। पीड़ित युवती ने थाने जाकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इलाके के एक गांव का युवक मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। गुरुवार सुबह उसकी 18 वर्षीय बेटी खेत की तरफ शौच के लिए गई थी। इसी बीच गांव का एक युवक पहले से ही वहां घात लगाकर बैठा था। युवती के वहां पहुंचते ही युवक ने उसे जबरन पीछे से पकड़ लिया। आरोप है कि तमंचे की नोक पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर दिया। युवती के चीखने चिल्लाने पर लोगों को आता देख युवक किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। रोती बिलखती युवती घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित युवती ने परिजनों के साथ थाने जाकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रिपोर्ट: शब्बर अली
मो:7007720588
नोट:विज्ञापन और समाचार के लिए सम्पर्क करें।






