पिपरी में दबंग ने युवक पर हमला कर लूटा

 

पिपरी थाने के सैदपुर गांव के बाहर बाजार जा रहे युवक पर दबंग ने जानलेवा हमला कर दिया। युवक के बेहोश हो जाने पर उसकी जेब में रखा हजारों रुपया लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

सैदपुर गांव निवासी रामप्रकाश निषाद पुत्र मानिकचंद्र किसानी करता है। मंगलवार शाम वह बाजार सामान खरीदने के लिए जा रहा था। इसी दौरान गांव का एक युवक पहले से ही रास्ते में घात लगाकर बैठा था। युवक के वहां पहुंचते ही दबंग ने राम प्रकाश पर हमला कर दिया। दबंग ने दांत से राम प्रकाश की नाक काट ली। नाक कटने से वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। युवक के बेहोश होने पर दबंग ने उसकी जेब में रखा 16 हजार रुपया निकालकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने के बाद घायल ने थाने जाकर आरोपी दबंग के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

REPORT: SHABBAR ALI 

MO:7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More