कमासिन माता मंदिर परिसर में प्रवेश द्वार का जिला पंचायत सदस्य ने भूमि पूजन कर किया शिलान्यास

सऊद अन्सारी/कौशाम्बी

कमासिन माता मंदिर परिसर में प्रवेश द्वार का जिला पंचायत सदस्य ने भूमि पूजन कर किया शिलान्यास

कमासिन माता मंदिर में प्रवेश द्वार के निर्माण से शोभायमान दिखेगा देवी धाम….अजय सोनी

शुक्रवार 28 जून को सिराथू ब्लॉक के ग्राम गंभीरा पूर्व स्थित कमासिन माता मंदिर परिसर में जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने भूमि पूजन कर नए प्रवेश द्वार के निर्माण का शिलान्यास किया। साथ ही मंदिर में स्थापित देवी प्रतिमा की पूजा कर लोक कल्याण की कामना की।

बता दें कि 28 जून शुक्रवार को समय 11 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ सिराथू ब्लॉक के ग्राम गंभीरा पूर्व स्थित कमासिन माता मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना को। तत्पश्चात मंदिर परिसर में ही एक नए प्रवेश द्वार के नव निर्माण हेतु धूप अगरबत्ती, गंगाजल, पुष्प, नारियल, लड्डू से भूमि पूजन कर प्रवेश द्वार का शिलान्यास किया, साथ ही कमासिन माता मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर लोगों में वितरित कराया।

इस अवसर पर मौजूद रहे लोगों से वार्ता करते हुए अजय सोनी ने कहा कि कमासिन माता मंदिर में नए प्रवेश द्वार के निर्माण होने से मंदिर परिसर की शोभा बढ़ेगी जिससे देवी जी धाम शोभायमान दिखेगा। आगे कहा कि इस प्रवेश द्वार का निर्माण पूरी तरह से आपस में सहयोग कर कराया जा रहा है। इसमें कोई सरकारी मद या बजट का पैसा नहीं लगा न ही किसी योजना या संस्था के माध्यम से इसका निर्माण कराया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी कमलेश सिंह, अवर अभियंता दीनानाथ बिंद, गंभीरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लवलेश तिवारी,राम मूरत तिवारी, ब्रिजेद्र तिवारी, गया प्रसाद यादव, सोनू यादव, झुराई लाल गौतम, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More