साहब! पत्नी अपने आशिक के साथ मिलकर करा देगी मेरी हत्या

 

पिपरी थाना इलाके के नगर पंचायत में  युवक ने पत्नी को उसके आशिक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पुलिस को सूचना देने के बाद आशिक मौका पाकर फरार हो गया। युवक ने थाने जाकर पत्नी समेत उसके आशिक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कस्बे के एक युवक ने बाजार में दुकान खोल रखी है। वह उसी दुकान से अपना और परिवार का गुजारा करता हे। युवक ने बताया कि पड़ोस का ही एक युवक उसके घर पर न रहने पर आया जाया करता है। इसकी जानकारी मिलने के बाद उसने अपनी पत्नी से पूछताछ किया तो उसने इंकार कर दिया। मंगलवार रात वह दुकान बंद कर घर पहुंचा। इसी दौरान कमरे में उसकी पत्नी अपने आशिक के साथ आपत्तिजनक हालत में उसकी बाहों में पड़ी थी। घर का नजारा देख युवक के होश उड़ गए। उसने मामले की सूचना चौकी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने के पहले ही आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। युवक ने थाने जाकर पत्नी और उसके आशिक से जान का खतरा बताते हुए तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

REPORT: SHABBAR ALI 

MO:7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More