एयरपोर्ट थाने के भगवतपुर गांव के समीप मंगलवार को गांजा लाने से इंकार करने पर नाराज युवक ने तमंचे की बट से हमला कर ई-रिक्शा चालक का सिर फोड़ दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। घायल युवक ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
भगवतपुर निवासी महावीर सरोज ई-रिक्शा चालक है। महावीर ने बताया कि चार दिन पहले वह कादिलपुर स्थित फनगांव के समीप सवारियों का इंतजार कर रहा था। इसी बीच इलाके का एक युवक वहां पहुंचा और उससे गांजा लाने के लिए कहने लगा। मना करने पर युवक ने गाली गलौज कर उसकी पिटाई कर दी। देर शाम महावीर युवक के ससुर के घर जाकर उलाहना देने चला गया। आरोप है कि इससे नाराज युवक अपने दो साथियों के साथ मंगलवार दोपहर मंदरी चौराहा पर उसे रोक लिया और गाली गलौज कर तमंचे से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। हमले से महावीर लहूलुहान हो गया। हमले के बाद तीनों वहां से फरार हो गए। घायल युवक ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रिपोर्ट:SHABBAR ALI
MO:7007720588






