घर के कमरे में मिला अधेड़ का शव 3 दिन पुराना बताया जा रहा शव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

मो0 यासीन/साउद अन्सारी

मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के घर में अधेड़ की लाश मिली है। लाश का शरीर काला पड़ चुका है। पड़ोसियों के मुताबिक घर से दुर्गंध उठने पर मौत की जानकारी हुई। पुलिस को सूचना देकर कार्यवाही की मांग की गई है। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

मंझनपुर के नारा गांव में रहने वाला फकरुद्दीन (65) पुत्र स्व0 सुलाखी अकेला था। पत्नी की मौत के बाद वह तन्हा अपने घर में रहता। आसपास के लोग से जो कुछ खाने को मिलता उसी से गुजर बसर करता था। फकरुद्दीन की कोई संतान नहीं थी। गांव के लोगो के मुताबिक, फकरुद्दीन को आखिरी बाद 3 दिन पहले गांव में देखा गया था। इसके बाद उसे किसी से नहीं देखा। लोगो को लगा कि वह घर बंद कर मंझनपुर कस्बा गया होगा। शनिवार की शाम घर के पास से दुर्गंध लोगो से महसूस की। घर के पास आने पर दुर्गंध बढ़ गई।

स्थानी लोगों ने घर के अंदर झांक कर देखा तो फखरुद्दीन की लाश घर के कमरे में पड़ी हुई थी उसका शरीर पूरी तरीके से काला पड़ चुका है। हत्या की आशंका से स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मंझनपुर थाना प्रभारी संतोष शर्मा के मुताबिक, गांव के लोगों की सूचना पर लाश को कब्जे में लिया गया है। मौत के कारण की जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें