भीषण सड़क हादसे में एक की मौत आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल,अस्पताल में भर्ती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

भीषण सड़क हादसे में एक की मौत आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में तेज रफ्तार डीसीएम कंटेनर ने तीन बाइक सवार और एक ई रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर। टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित डीसीएम कंटेनर चौराहे पर बनी दुकानों में जा घुसा बाइक सवार और ई रिक्शा में सवार आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर घायल हो गए जिसमें इलाज के दौरान एक अधेड़ की मौत हो गई मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भरी पोलिस बल के साथ पहुंचे।

पूरा मामला सैनी कोतवाली के टेंडी मोड दारानगर की है जहां कड़ा धाम की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार डीसीएम कंटेनर ने टेंडी मोड चौराहे पर तीन बाइक सवार और एक ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मारते हुए चौराहे पर बनी दुकानों में जग घुसा भीषण सड़क हादसा देख स्थानी लोगों में चीख पुकार मच गई भीड़ इकट्ठा होते देख कंटेनर का ड्राइवर मौके से भागना चाहा लेकिन स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को पकड़ कर जमकर पीट दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल इलाज के लिए भिजवा दिया जहां इलाज के दौरान एक अधेड़ की मौत हो गई वहीं आधा दर्जन गंभीर घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और तीन घायलों का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है सूचना पर भरी पुलिस बल के साथ जिलाधिकारी कौशांबी राजेश राय और पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए जिलाधिकारी ने बताया की सभी घायलों का इलाज वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है और घटना की जांच करा कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें