एमवी कान्वेंट स्कूल एंड कालेज में बेहतर रिजल्ट पर बंटी मिठाई

रिपोर्ट: शब्बर अली
संदीपन घाट थाने के कोइलहा स्थित एमवी कान्वेंट स्कूल एंड कालेज के छात्रों ने 12वीं सीबीएससी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के कुल 70 विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया जिसमें विज्ञान वर्ग के अनूप कुशवाहा ने 95.5% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। वहीं यथार्थ केसरवानी ने 88%, ज्योति यादव 86%, यशी दिवाकर 86%, उत्कर्ष केसरवानी 86% अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। वहीं दूसरी ओर वाणिज्य वर्ग के हिमांशु गुप्ता ने स्कूल टॉप किया। परीक्षा परिणाम आते ही सभी अध्यापकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुभा शर्मा ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय में मिठाइयां भाी बांटी गई। विद्यालय टॉप करने वाले अनूप ने इसी वर्ष जेईई की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। वहीं हाईस्कूल में तनु सिंह ने 93.2%, अंशिका सिंह 92.7%, हर्षित त्रिपाठी 91.2%, सुजल त्रिपाठी 88.8%, हिमांशु सिंह 88.4%, आयुष कुमार द्विवेदी 86.6%, शिवांश त्रिपाठी 86.2%, पुष्पेंद्र कुमार 85.8%, वंशिका सिंह 85.6%, सुमित कुमार ओझा 85.4%, अश्विन कुमार82.6% और अमित श्रीवास्तव 82.4% प्राप्त किया।
विष्णु भगवान स्कूल में सफलता पर जमकर मना जश्न

सीबीएसई के 12वीं के परिणाम घोषित होते ही स्कूलों में किसी त्यौहार जैसा माहौल हो गया था। सोमवार को जैसे ही रिजल्ट की घोषणा हुई तो बच्चे मिठाइयां लेकर स्कूल पहुंच गए। स्कूलों का स्टाफ भी टॉपर का स्वागत करने के लिए रिजल्ट हाथ में थामे बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अपनी खुशी का इजहार करने के लिए लड़कियां ग्रुपों में खड़ी होकर सोशल मीडिया पर अपडेट रहने के लिए सेल्फी लेते दिखाई दी।

काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल का ओवरऑल परिणाम हर वर्ष की तरह शानदार रहा है। प्रधानाचार्य राहुल शुक्ला ने बताया कि दीपिका प्रजापति 90%, अंशिका गुप्ता 85%, प्रावी वर्मा 85%, आदर्श उपाध्याय 84%, मरियम जावेद 82.3% और राहिल अहमद 80% के साथ स्कूल के टॉपर रहे। इसके अलावा विषय अनुसार अंक प्राप्त करने में स्कूल के विद्यार्थियों ने अब तक के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। स्कूल में टॉप करने वाले विद्यार्थियों ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ खुशियां सांझा करने के लिए सोशल मीडिया का भी पूरा इस्तेमाल किया। शाम होते होते जिले के टॉपर हर किसी की फेसबुक और वाट्सएप यूजर की शान बन चुके थे।
सेंट फ्रांसिस स्कूल में अच्छे अंकों से बच्चों के खिले चेहरे

सीबीएससी बोर्ड ने सोमवार दोपहर बाद 12वीं और दसवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया। जिसके बाद से स्कूलों व कंप्यूटर कैफे पर परिणाम देखने को विद्यार्थी उमड़े नजर आए। इस दौरान बोर्ड की साइट खुलने का लंबा समय लगा। साइट स्लो की ज्यादा परेशानी दोपहर को रही। इसके चलते विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम देखने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। काफी विद्यार्थियों ने अपने स्कूलों में पहुंचकर परिणाम देखा। सेंट फ्रांसिस स्कूल में शानदार परीक्षा परिणाम आने पर मिठाई बांट खुशी मनाई गई।

चरवा के बेरुआ स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल का 12वीं और दसवीं का परिणाम शानदार रहा। स्कूल के ज्यादातर बच्चों ने प्रथम श्रेणी में स्थान पाया। प्रिंसिपल पी जेराल्ड डिसोजा ने बताया कि इंटरमीडिएट में जान्हवी सिंह ने 94.8%, खुशी कुशवाहा 94.6%, तीक्क्षा 94.4%, सिमरन खान 93%, यशार्थ केशरवानी 92%, अंतरा कुशवाहा 91.6%, दिव्यांशी मिश्रा 90.4% और शिवम सिंह ने 90.2% अंक पाकर स्कूल में टॉप किया। वहीं हाईस्कूल में प्रगति केशरवानी 96.6%, अस्मिता कश्यप 94.8%, तनस्सुम 94%, आदित्य मौर्य 93.6%, सुशील यादव 92.4%, यशी कुशवाहा 91.6%, राधे कृष्ण शुक्ला 91.4%, देवेंद्र पाल 91.2%, ज्ञानेंद्र यादव 90.6% और वन्य साहू ने 90.2%अंक प्राप्त किया। प्रिंसिपल व स्टाफ ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588






