पत्रकारों पर हो रहे हमलों से आहत पत्रकार संगठन ने राज्यपाल को संबोधित डीएम को साैपा ज्ञापन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

यूपी में पत्रकारों पर हो रहे हमलों से आहत पत्रकार संगठन ने राज्यपाल को संबोधित डीएम को साैपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश में पत्रकारों के साथ मारपीट और पत्रकारों की हत्या मामले को लेकर कौशाम्बी जनपद के पत्रकारों में रोष है,कौशाम्बी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के पत्रकारों रायबरेली में पत्रकार राघव त्रिवेदी के साथ मारपीट,प्रतापगढ़ में पत्रकार बसंत सिंह को गोली मारने और जौनपुर में पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या को लेकर प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन साैपा है।

इलेक्ट्रानिक मीडिया क्लब के पत्रकारों ने कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम राजेश कुमार रॉय को राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौपा है।जिसमे पत्रकार के पीड़ित परिजनों के लिए 50-50 लाख मुआवजे की मांग की है।डीएम ने ज्ञापन राज्यपाल तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

इस दौरान इलेक्ट्रानिक मीडिया क्लब के संस्थापक अध्यक्ष शेषधर तिवारी, पूर्व अध्यक्ष अभिसार भारतीय,महामंत्री,उपाध्यक्ष मो0 यासीन,नवनीत,सादाब,अखिलेश गौताम,प्रसिद्व मिश्रा,फ़ैज़ इंतेजार रिजवी सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

 

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें