एडीजी जोन ने सैनी कोतवाली का किया औचक निरीक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

रिपोर्ट: शब्बर अली

एडीजी प्रयागराज भानू भास्कर ने सोमवार की सुबह सैनी कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेख का निरीक्षण किया और कानून व्यवस्था को लेकर मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने महिलाओं से जुड़े मामलों पर विशेष नजर रखने को कहा।

एडीजी प्रयागराज भानू भास्कर सोमवार को फतेहपुर जा रहे थे। रास्ते में वह अचानक सैनी कोतवाली का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। सैनी कोतवाली पहुंचते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एडीजी ने सबसे पहले महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचकर दर्ज किए गए मामलों और उनमें अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। इस दौरान एडीजी ने कहा कि महिलाओं से संबंधित अपराधों के मामले में महिला के थाने आने पर उनकी बात को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उचित निस्तारण कराया जाना चाहिये। महिलाओं के मामले में किसी भी प्रकार की शिकायत उन तक नहीं आनी चाहिए। उन्होंने अभिलेखों का मुआयना किया और अभिलेखों के सही रखरखाव के निर्देश दिये। तत्पश्चात एडीजी ने बैरक, बंदी गृह, भोजनालय सहित पुरानी इमारतों में साफ-सफाई आदि का जायजा लेते हुये थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा, सैनी कोतवाल जयचंद्र शर्मा सहित थाने के सभी एसआई व सिपाही मौजूद रहे।

नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

मो:7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें