ब्राह्मण महासभा के जिला संरक्षक मनोनीत हुए धर्मेंद्र पांडेय

रिपोर्ट:शब्बर अली
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) की ओर से मंगलवार को नेवादा ब्लॉक के इमलीगांव मे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान 10 मई को सरायअकिल के करन चौराहा में प्रस्तावित भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में मौजूद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंड़ित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कायमपुर के पूर्व प्रधान संजय पांडेय को सर्व सम्मति से संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। बैरगांव के दीपक त्रिपाठी को संगठन में प्रयागराज मंडल का महासचिव नियुक्त किया। बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं की अपील पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इमलीगांव निवासी नेवादा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र पांडेय को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा कौशाम्बी जिले के संरक्षक का पदभार सौंपा। बैठक में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर चर्चा के बाद लोकसभा चुनाव में ब्राह्मणों को संगठित होकर समाज के हित मे मतदान करने के लिए भी कहा गया। बैठक में अनूप मिश्रा, अभिषेक पांडेय, कन्हैया, अमित पांडेय, संजय द्विवेदी, शिवपूजन मिश्रा, रवि जिगना, राहुल मिश्रा, मयंक त्रिपाठी, प्रांकुश, प्रशांत, शुभम, मणिकांत, अमित पांडेय, अम्बुज, जिंतेंद्र, विपुल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More