सोमवार सुबह प्रेमिका के घर में फांसी के फंदे पर लटकती मिली थी युवक की लाश
रिपोर्ट:शब्बर अली
सरायअकिल थाने के कोटिया गांव में सोमवार सुबह प्रेमिका के घर में कमरे के अंदर युवक का शव फांसी के फंदे पर मिलने के मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया।
कोटिया गांव निवासी राज कुमार यादव उर्फ शमशेर (27) पुत्र छेदीलाल यादव रविवार की शाम छ: बजे दावत जाने की बात कहकर घर से निकला था। इतना ही नहीं उसने यह भी बताया था कि वह सुबह घर आयेगा। सोमवार सुबह उसका शव गांव स्थित सोनू पाल के घर के अंदर एक कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में बच्चों संग मौजूद रही सोनू पाल की पत्नी सविता देवी से इस बावत पूछताछ किया। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। भाई सत्यम यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार को उपनिरीक्षक अभिषेक शुक्ला टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के बाद दबिश देकर प्रेमिका को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पूछताछ करने के बाद पुलिस ने सविता देवी को जेल भेज दिया।
नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588






