चंगाई सभा में पुलिस की छापेमारी, आयोजक गिरफ्तार

चंगाई सभा में पुलिस की छापेमारी, आयोजक गिरफ्तार
रिपोर्ट: शब्बर अली 
कड़ा धाम कोतवाली के शादीपुर गांव में चल रही चंगाई सभा में रविवार की दोपहर पुलिस ने छापेमारी करते हुए आयोजक को धर दबोचा। जबकि अन्य लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
शादीपुर वार्ड नं 9 में बीमारी ठीक करने और धन का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा था। रविवार को शादीपुर में चंगाई सभा के आयोजन की जानकारी बजरंग दल के लोगों को मिली तो बजरंग दल के लोगो ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद हरकत ने आई पुलिस ने छापेमारी कर राजदेव उर्फ रंगीलाल पुत्र बिहारी लाल को गिरफ्तार कर लिया इस दौरान सभा में मौजूद अन्य लोग मौके से फरार हो गये । सूत्रों की माने तो शादीपुर में एक घर में काफी समय से यह खेल चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

मो:7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More