सवारी भरी आटो से टकराई कार, नौ लोग घायल
रिपोर्ट: शब्बर अली
कोतवाली के केसरिया गांव के पास रविवार की दोपहर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरी आटो में टक्कर मार दिया। हादसे में ऑटो सवार नौ लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से सिराथू सीएचसी भेजवाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
सैनी कोतवाली के परास गांव की रहने वाली मीना देवी पुत्री रघुराज, कोमल पुत्री दशरथ, कमला पुत्री शिवराज, रूपरानी पुत्री सरजू, ननकी पत्नी दिनई, काजल पुत्री दिनई, प्रेमचंद्र पुत्र शिवराज , सुमन पत्नी जुगराज रविवार को ऑटो से नवाबगंज सत्संग में गए थे। दोपहर सभी लोग घर लौट रहे थे। जैसे ही ऑटो सैनी कोतवाली के केसरिया गांव के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचा तभी आटो चालक अनिल पुत्र रामचंद्र ने गाड़ी रोक दी। इसी दौरान प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया। इससे आटो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी नौ लोग घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घायलों को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588






