कौशांबी जिले के लोकसभा चुनाव में 11 पर्चा वैध,आठ उम्मीदवारों के पर्चा खारिज
यूपी के कौशांबी जिले में लोकसभा चुनाव पांचवें चरण में होना है जिसको लेकर 3 मई को नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। आज जांच प्रक्रिया चल रही थी जिसमें 11 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए वहीं आठ उम्मीदवारों के नामांकन पर्चा खारिज हो गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया है की पर्चा खारिज होने वाले में से सपा के इंद्रजीत सरोज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं उन्होंने दो नामांकन पत्र दाखिल किया था जिसमें उनके बेटे पुष्पेन्द्र सरोज का नामांकन वैध पाया गया और इंद्रजीत सरोज का इसीलिए निरस्त कर दिया गया बाकी बचे आठ नामांकन पत्र जो खारिज किए गए हैं जिनमें से दो दिन से लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे छेद्दु का नामांकन पर्चा खारिज कर दिया जिसके बाद फिर से सोशल मीडिया पर छेद्दु चर्चा में आ गए पर्चा खारिज होने वाले उम्मीदवारों के नाम 1-इंद्रजीत सरोज 2- मुन्नालाल 3-श्याम जी 4-सिद्धू 5-मटरू 6- साकेत कुमार 7-भैरव प्रसाद 8- पुष्पेंद्र सिंह इन लोगों के पर्चा खारिज किए गए हैं।

ये प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहेंगे
नामांकन स्वीकृत होने वाले प्रत्याशियों के नाम पुष्पेंद्र सरोज समाजवादी पार्टी से विनोद सोनकर भारतीय जनता पार्टी, शुभ नारायण बहुजन समाज पार्टी,नरेंद्र कुमार अपना दल कमेरा वादी राम आसरे मानवतावादी समाज पार्टी, रामेश्वर प्रसाद भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से,पुष्पेंद्र कुमार प्रदीप कुमार राजेंद्र सोनकर शैलेंद्र संजय कुमार निर्दल प्रत्याशी हैं।
खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे- 9936627786








