प्रदर्शनी में बच्चों ने खगोल विज्ञान के रहस्य को बारीकी से समझा
♥पृथ्वी की सतह से बच्चों ने देखी खगोलीय गतिविधियां
रिपोर्ट: शब्बर अली
प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वाधान में शनिवार को पूरामुफ्ती के अहमदपुर पावन गांव में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें विद्यालय के बच्चों को पृथ्वी की सतह से खगोलीय गतिविधियों का लाइव चित्रण कोआर्डिनेटर आलोक सिंह ने दिखाय। टेलीस्कोप और माइक्रोस्कोप के जरिए खगोल नजारा देख कर बच्चे आश्चर्य चकित हो गए। इसके बाद फाउंडेशन और विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को अन्य कई प्रकार की खगोल विज्ञान से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराया।
विद्यालय प्रबंधक कंचन सिंह की अगुवाई में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के जिला कोआर्डिनेटर आलोक सिंह ने बच्चों को विज्ञान के चमत्कार के बारे में बारीकी से जानकारी दी। कक्षा छह से लेकर कक्षा नौ तक के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में भाग लिया। बच्चों ने खगोल विज्ञान के रहस्य को बारीकी से समझा। रोल प्ले के माध्यम से पृथ्वी की अक्षीय और कक्षीय गति का प्रयोगात्मक परीक्षण कराकर चंद्रमा के कार्य करने की गति और कार्यशैली के बारे में भी बताया गया। सांयकाल के समय आयोजित हुई इस प्रदर्शनी में बच्चों ने अंधेरे में टेलीस्कोप के माध्यम से आकाश मंडल के एक एक तारे के बारे में समझा और जाना। इस दौरान प्रमुख रूप से नितिन पाल, शिव व्रत पाल, शिव कुमार, संदीप, आकाश सिंह, सुनीता और संगीता आदि अध्यापक और छात्र-छात्राओं ने खगोलीय गतिविधियों का नजारा देखा।
नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो: 7007720588






