सरदार रिजवी और आदिल जाफरी के जिला प्रभारी बनने पर बंटी मिठाइयां
रिपोर्ट: शब्बर अली
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी माइनॉरिटी डिपार्टमेंट ने कौशाम्बी लोकसभा से सरदार हुसैन रिजवी और आदिल जाफरी को जिला प्रभारी बनाया है। इसकी जानकारी समर्थकों को हुई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शनिवार को चरवा स्थित कैम्प कार्यालय में दोनों को फूल मालाओं से लादकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई।
नगर पंचायत चरवा स्थित कैम्प कार्यालय में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव पांडे ने की। उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी माइनॉरिटी डिपार्टमेंट ने कौशाम्बी लोकसभा से सरदार हुसैन रिजवी और आदिल जाफरी उर्फ सम्मू को जिला प्रभारी बनाया है। इनके प्रभारी बनाए जाने की जानकारी कांग्रेसियों को हुई तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इनके जिला प्रभारी बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर और उत्तर प्रदेश प्रभारी शाकिर अली ने पत्र के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि चैयरमैन माइनॉरिटी सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश पर सरदार हुसैन रिजवी और आदिल जाफरी उर्फ सम्मू को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने भी इनके जिला प्रभारी बनने पर शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया है। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता फुजैल हाशमी, हरिकेश तिवारी, किशोर वाष्णेय, राजेंद्र तिवारी, शिव मूरत तिवारी, देवेश श्रीवास्तव, राम बहादुर त्रिपाठी, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, कौशलेश द्विवेदी, शकील अब्बास रिजवी, पप्पू मिश्रा, कालका सिंह, मोहम्मद नसीम, असगर मदनी, मोहम्मद शफीक, सईद अहमद, रामसूरत गौतम, सरफराज सिद्दीकी, अलकमा उस्मानी, अमित द्विवेदी, मुश्ताक अहमद, शशि त्रिपाठी, उदय यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो: 7007720588






