दबंगों ने तालाब और चकरोेड के निर्माण का विरोध करने पर दी धमकी

दबंगों ने तालाब और चकरोेड के निर्माण का विरोध करने पर दी धमकी
रिपोर्ट: शब्बर अली
पिपरी थाने के मखऊपुर गांव में दबंगों ने तालाब समेत चकरोड की जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण करना शुरु कर दिया है। ग्रामीणों के विरोध करने पर वह सभी गाली गलौच कर मारपीट करने पर आमादा हो रहे हैं। ग्रामीणों ने शनिवार को मामले की शिकायत एसडीएम से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसडीएम में चकबंदी अधिकारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
चायल तहससील के मखऊपुर गांव निवासी चंद्रभान, प्रेम सिंह, राकेश सिंह, सुग्गी लाल और पवन सिंह आदि ने बताया कि गांव में आराजी संख्या 246 अभिलेखों में तालाब दर्ज है। जबकि तालाब के बगल में 247 आम रास्ता है। आरोप है कि गांव के कुछ दबंग तालाब और चकरोड पर कब्जा कर मकान का निर्माण कर रहे हैं। ग्रामीणों के विरोध करने पर वह सभी गाली गलौज कर मारपीट करने पर आमादा हो रहे हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसडीएम से करते हुए मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने चकबंदी अधिकारी को मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो: 7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More