मिट्टी खनन का वीडियो बनाने पर माफियाओं ने युवकों को पीटकर किया घायल

मिट्टी खनन का वीडियो बनाने पर माफियाओं ने युवकों को पीटकर किया घायल
रिपोर्ट: शब्बर अली
चरवा थाने के मीरनपर गांव के समीप शुक्रवार रात मिट्टी के अवैध खनन का वीडियो बनाना युवकों को मंहगा पड़ गया। माफियाओं ने दोनों युवकों को पकड़कर जमकर पीट दिया। पिटाई से दोनों युवक लहूलुहान होने के बाद अचेत हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों ने थाने जाकर चार माफियाओं के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
कस्बा निवासी कुलदीप वर्मा शुक्रवार रात कलापत का पूरा निवासी अपने साथी सचिन पासी के साथ बाइक से मीरनपुर गांव जा रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि कलापत का पूरा स्थित एक सरकारी तालाब में जेसीबी से मिट्टी का खनन कर ट्रैक्टरों में भरकर भेजा जा रहा है। खनन होने पर दोनों वहां रुककर वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाते समय खनन माफिया मौके पर पहुंचे और वीडियो बनाने का विरोध करते हुए गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर माफियाओं ने कुलदीप की लाठी-डंडे और लोहे की राड से जमकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पर सचिन को भी पीट दिया। पिटाई से दोनों लहूलहान होकर वहीं अचेत हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को घायलों ने थाने जाकर चारों माफियाओं के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो: 7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More